{"_id":"6225182a2872e048186fd704","slug":"first-jewar-then-dadri-and-later-noida-seat-result-will-come-noida-news-noi6359207164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जेवर, फिर दादरी और सबसे बाद में आएगा नोएडा सीट का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जेवर, फिर दादरी और सबसे बाद में आएगा नोएडा सीट का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार नोएडा और दादरी विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 20-20 टेबल लगाई जाएंगी। जबकि दादरी सीट में काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। टेबल बढ़ाए जाने के कारण मतगणना में जुटे कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इससे मतगणना का परिणाम दोपहर 2 बजे तक आने की संभावना है। सबसे पहले जेवर, फिर दादरी और सबसे बाद में नोएडा विधानसभा सीट का परिणाम घोषित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि फेज-2 स्थित फूलमंडी में 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। सुबह 8:30 बजे ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू करा दी जाएगी। इस बार 1840 बूथ बनाए गए थे। इस कारण नोएडा और दादरी सीट की मतगणना के लिए टेबल की संख्या 14 से बढ़ाकर 20-20 कर दी गई हैं। साथ ही एक कमरे में 10-10 टेबल लगाई जाएंगी। जबकि जेवर विधानसभा सीट में वोटों की गिनती पहले की तरह 14 टेबल पर होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे । जिसमें सभी प्रत्याशियों को मतगणना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक परिणाम को पहले मैनुअल तैयार किया जाता था और फिर एक्सल सीट पर बनाया जाता था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग के एप पर अपलोड किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का कार्य भी परिणाम घोषणा के बाद ही खत्म हो जाएगा। जबकि पिछली बार मतगणना से कर्मचारी रात 11 बजे के बाद फ्री हो पाए थे।
सर्विस मतदाता की अलग से लगेगी टेबल
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि तीनों विधानसभा में करीब 3000 सर्विस मतदाता हैं। इन मतदाताओं के मत की मतगणना करने के लिए हर विधानसभा में रिटर्निंग अफसर के पास एक अलग से टेबल लगेगी। ताकि पोस्टल बैलेट के बार कोड का मिलान किया जा सके। वहीं हर विधानसभा में एक टेबल पोस्टल बैलेट की मतगणना की होगी।
विज्ञापन
तीनों विधानसभा में मतदान केंद्र और बूथ
सीट मतदान केंद्र मतदान बूथ
नोएडा 161 755
दादरी 203 665
जेवर 202 420
कुल योग 566 1840
स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की जांच शुरू
नोएडा। फूलमंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद होने के प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार शाम तक इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। उधर नोएडा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने इस घटना के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि सोमवार से वह स्वयं भी फूलमंडी में अधिक समय देना शुरू कर देंगे। सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने स्ट्रांग रूम में बिना आंधी-बरसात के सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर संदेह जताया था। मामले की शिकायत मिलते ही अधिकारियों के इसकी जांच शुरू कर दी। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम के पास सभी प्रत्याशियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। जिस समय सीसीटीवी कैमरे कुछ क्षण के लिए बंद हुए थे, उस समय राजनीतिक दलों के एजेंट मौजूद थे। उन्होंने लिखित में इस बात पर सहमति दी थी कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। बल्कि कुछ समय के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। हालांकि इस प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त रूप से कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मौके पर अर्धसैनिक बल तैनात है। ऐसे में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नही है। उधर, सपा ने रविवार से दो कार्यकर्ताओं के स्थान पर चार एजेंट तैनात कर दिए गए हैं। जो लगातार स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार से सपा के नोएडा प्रत्याशी सुनील चौधरी भी वह स्वयं भी स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे और अधिक समय वहीं पर बिताएंगे।