फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First flight from Noida Airport possible from December 2023 or January 2024

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 से संभव

Mon, 21 Dec 2020 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
First flight from Noida Airport possible from December 2023 or January 2024
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 से संभव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया निर्धारित अवधि के अनुसार आगे बढ़ रही है। यह क्रम जारी रहा तो एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। यह जानकारी रविवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (निआल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के साथ ही विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का काम भी जारी है।
सीईओ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में एयरपोर्ट के नाम, डिजाइन और लोगो (चिन्ह) को मंजूरी दी है। स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को निर्माण का ठेका मिला है। वहीं, निआल प्रदेश सरकार की नोडल एजेंसी है, जो एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की निगरानी कर रही है। सात अक्तूबर को ज्यूरिख के अधिकारियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इसके 60 दिनों के भीतर चार दिसंबर को ज्यूरिख ने मास्टर प्लान सौंप दिया था, जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास भेजा जा चुका है। मंत्रालय से वापस आने के बाद निआल द्वारा मंजूरी दी जाएगी, तब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पुनर्वास पर खर्च होंगे 350 करोड़
सीईओ ने बताया कि विस्थापित हुए तीन हजार से अधिक परिवारों के पुनर्वास का कार्य भी मई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी विस्थापित परिवारों को जेवर बांगर में बसाया जाएगा। 3076 परिवार ऐसे हैं, जिनकी जमीन पहले रनवे के लिए ली गई है। उन्हें सबसे पहले बसाया जाएगा। छह गांवों के इन परिवारों के पुनर्वास पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed