{"_id":"5ecab5b68ebc3e909726a659","slug":"first-65-year-old-women-recovered-with-plasma-therapy-noida-news-noi5129930114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में प्लाज्मा थेरेपी से पहली 65 वर्षीय महिला स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में प्लाज्मा थेरेपी से पहली 65 वर्षीय महिला स्वस्थ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में कोरोना पीड़ित 65 वर्षीय महिला का प्लाज्मा थेरेपी से पहला सफल इलाज किया गया। महिला के स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। जनपद में प्लाज्मा थेरेपी से ठीक होने का यह पहला मामला है। चार अन्य मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि थेरेपी से मरीज के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इससे स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है।
जिस्म ने प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज करने की अनुमति इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद जिस्म ने मरीजों का इलाज थेरेपी से करना शुरू कर दिया था। कोरोना से ठीक हुए मरीज का प्लाज्मा लिया गया था। अस्पताल में भर्ती रजिया (65) को वही प्लाज्मा चढ़ाया गया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इलाज सफल रहा है। स्वस्थ होने के बाद 19 मई को रजिया को घर भेज दिया गया। प्लाज्मा थेरेपी से पहला मरीज ठीक होने के बाद स्टाफ का हौसला बढ़ा है। अस्पताल में चार और मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जा रहा है। उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉयरेक्टर बिग्रेडियर डॉ. राकेश गुप्ता का कहना है कि प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
9 संक्रमित ठीक होकर गए घर
शारदा अस्पताल से रविवार को 3 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें से एक मीडिया हाउस से जुड़ा है। वह 28 दिन बाद ठीक हुए हैं। उनकी बेटी करीब 10 दिन पहले ठीक होकर घर जा चुकी है। अस्पताल के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि सेक्टर-34 निवासी व्यक्ति एक मीडिया हाउस में काम करते है। उनकी पत्नी एक नामी अस्पताल में नर्स हैं। पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पति और बेटी को गलगोटिया विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। 24 अप्रैल को उनका सैंपल लिया गया। 27 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिता और बेटी को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 10 मई से पहले भर्ती होने वाले सभी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं, जिम्स से तीन और मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके अलावा चाइल्ड पीजीआई से भी दो मरीज ठीक होकर घर गए।
विज्ञापन
प्राइवेट लैब से निकले 11 पॉजिटिव
जिम्स से रविवार को 42 रिपोर्ट मिलीं। इनमें 7 पॉजिटिव और 35 निगेटिव रहीं। वहीं, एनआईबी से स्वास्थ्य विभाग को 22 रिपोर्ट मिलीं। इनमें 3 पॉजिटिव और 19 निगेटिव रहीं। चाइल्ड पीजीआई से 16 रिपोर्ट मिलीं, सभी निगेटिव रहीं। वहीं, प्राइवेट लैब से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।