फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing on two brothers, one dead

दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, एक घायल

Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firing on two brothers, one dead
दो सगे भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। होली के दिन सूरजपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में सात-आठ लोगों ने एक शख्स पर हमला कर दिया। पिता को बचाने आए दोनों बेटे पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद आरोपियों ने चाकू से भी वार किया। दोनों भाइयों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर के श्री एंक्लेव निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पवन से उनका रास्ते का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। शिकायत के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2:10 बजे सतपाल मोहल्ले के राकेश बंसल के दरवाजे पर थे। आरोप है कि पवन सात-आठ आदमियों के साथ स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा। आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव के लिए शोर मचाने पर उनके दोनों बेटे अनिल (39) और सुनील (36) वहां आ गए। जिन्हें देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने अनिल और सुनील पर चाकू से भी कई वार करने के बाद सतपाल को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बुरी तरह घायल अनिल और सुनील को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां अनिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। सूरजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना जारचा के नरौली निवासी विपिन, दिनेश उर्फ धन्नू सूरजपुर, अनुज निवासी गुरुद्वारा रोड सूरजपुर, विपिन के एक साथी समेत 3 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष में जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed