{"_id":"5da8c9b08ebc3e93b147d6a3","slug":"firing-on-municipality-chairman-grnoida-news-noi467983619","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका चेयरमैन पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका चेयरमैन पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं
विज्ञापन

दादरी। दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित पर बुधवार देर शाम फायरिंग की गई। इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। चेयरमैन ने पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि गीता पंडित और उनके ही मोहल्ले में रहने वाले आरोपी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में कालका मंदिर चौक के नजदीक नगरपालिका चेयरमैन गीता पंडित का आवास है। बुधवार देर शाम चौक पर खड़े होकर दूसरे पक्ष के मन्नू, शेखर आदि गीता पंडित के परिजनों पर छींटाकशी कर रहे थे। पास ही मौजूद नीशू, विवेक और पंकज ने उनका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर आईं गीता पंडित मारपीट करने वालों को डांटने लगीं। इस पर आरोपियों ने उनके ऊपर गोली चला दी और भाग खड़े हुए। इस हमले में गीता पंडित बाल-बाल बच गईं, जबकि मारपीट में विवेक घायल हो गया। इसकी सूचना तुरंत डायल 100 पर दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने विवेक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गीता पंडित का आरोप है कि राजनीतिक विरोध के चलते उन्हें गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की गई है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।