फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing in happiness: 4 people including two children injured

खुशी में फायरिंग : दो बच्चे समेत 4 लोग घायल

Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Firing in happiness: 4 people including two children injured
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में शादी-समारोह के दौरान खुशी में फायरिंग से दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव अच्छेजा में सोमवार देर शाम को सुंदर सिंह के दो बेटों की बरात जाने से पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। दूल्हा गांव के ही मंदिर पर पहुंचे तो शादी समारोह में शिरकत कर रहे एक युवक ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मंदिर के पुजारी आशीष तिवारी, शिवम (13), पीयूष शर्मा (2) और किन्नू को गोली लग गई।
विज्ञापन

गोली लगने पर घायलों को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसीपी योगेंद्र सिंह का कहना है कि फायरिंग बंदूक से की गई हैं। घायलों को छर्रे लगे हैं। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed