फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing in drain dispute, 2 killed

नाली के विवाद में फायरिंग, दो की मौत

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Firing in drain dispute, 2 killed
प्रेमवती (फाइल फोटो) - फोटो : Grnoida
नाली के विवाद में फायरिंग, दो की मौत
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव में नाली से पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बीच बचाव करने आई महिला सहित चार लोगों को गोली लगी। उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार, गांव में ब्रह्मसिंह और अतरसिंह के परिवार आसपास रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ब्रह्मसिंह की पुत्रवधू मीनू घर के सामने बनी नाली की सफाई कर रही थी। तभी अतर सिंह की पुत्रवधू अंजलि भी वहां पहुंच गई और मीनू पर नाली का पानी उसके घर की तरफ निकालने और ठीक से सफाई नहीं करने का आरोप लगाने लगी। इस पर दोनों में विवाद और गाली गलौच शुरू हो गई। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली प्रेमवती पत्नी राधे भी वहां आ गई और दोनों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान दोनों परिवारों के पुरुष भी मौके पर पहुंच गए। इससे विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया। तभी अंजली के पति व अतर सिंह के बेटे विनीत ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि विनीत ने 12 से अधिक फायर किए। गोली मीनू के पति रविंद्र (38), प्रेमवती (45), ब्रह्मसिंह और उसके परिवार के विकल को लगी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। सूचना पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रेमवती और रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ब्रह्मसिंह व विकल का उपचार चल रहा है। इस मामले में रविंद्र के भाई वीरेंद्र ने छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विनीत, सुंदर और अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पति के घायल होने पर अंजलि ने लाकर दिया तमंचा : डीसीपी
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के विवाद में पुरुषों के आने से बात आगे बढ़ी। एक पक्ष ने विनीत पर फरसे से हमला किया। जिससे विनीत के सिर में चोट लगी। उसके घायल होने के बाद अंजलि ने तमंचा लाकर विनीत को दे दिया। इसके बाद विनीत ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई देसी तमंचा बरामद कर लिया है। तमंचा के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली निर्माण के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। जिस नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद के दौरान गोलियां चली है, उसके निर्माण के दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस तभी मामले को गंभीरता से लेती तो अब इतनी बड़ी वारदात नहीं होती।

गांव में ब्रह्मसिंह का घर आगे और अतर सिंह का पीछे है। पानी निकासी के लिए ब्रह्मसिंह के घर से सटी नाली बनी हुई है। इस नाली को बनवाने के लिए करीब दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था। विवाद की सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी गई थी। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची भी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। तभी से इस विवाद की आग सुलग रही थी। यदि पुलिस तभी मामले को गंभीरता से लेती तो यह घटना नहीं होती। वहीं डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान विवाद की सूचना कोतवाली में नहीं दी गई थी।

रविंद्र सिंह (फाइल फोटो)

रविंद्र सिंह (फाइल फोटो)- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed