फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing at property dealer's office, two injured, seven booked

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में फायरिंग, दो घायल, सात पर मुकदमा

Sat, 04 Oct 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Firing at property dealer's office, two injured, seven booked
लोनी। पूर्वोत्तर दिल्ली के यमुना विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद हातिफ हसन ने ट्रॉनिका सिटी थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सभी ने उनके पावी सादकपुर स्थित कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लाठ-डंडे से हमला किया। फायरिंग करते हुए उनके दो दोस्त फजल मिर्जा और अंकित त्यागी को घायल कर दिया। विवाद 30 सितंबर को हुआ था। पुलिस ने मामले में दो अक्तूबर की रात क्षेत्र के ही रहने वाले अफसर अली, शहजाद चौधरी, हमजा चौधरी, अब्दुल्लाह चौधरी, साबिर अली, नाजिम चौधरी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मोहम्मद हातीफ हसन ने बताया कि पावी सादकपुर गांव में उनका कार्यालय है। 30 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने कार्यालय पर दोस्तों के साथ मौजूद थे। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने व साफ-सफाई का काम चल रहा था। तभी वहां अबरार अली, शहजाद चौधरी, हमजा चौधरी, अब्दुल्लाह चौधरी, साबिर अली, नजीम चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब अफसर, हमजा व नजीम ने जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। इसमें उनके दोस्त फजल मिर्जा व अंकित त्यागी गोली लगने से घायल हो गये। बताया कि आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ भी की और बाहर खड़ी दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं। घायल दोस्तों को वह इलाज के लिए अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। पुलिस से भी लिखित तहरीर देकर शिकायत की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। मामले में रंजिश के चलते विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed