{"_id":"666af931c418409bfe0961f3","slug":"firing-at-midnight-four-including-two-elderly-people-injured-two-seriously-noida-news-c-340-1-del1011-51126-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आधी रात को गोलीबारी, दो बुजुर्गों सहित चार को लगीं, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आधी रात को गोलीबारी, दो बुजुर्गों सहित चार को लगीं, दो गंभीर
विज्ञापन
वेलकम की वारदात, पांच युवकों ने बाइक सवार दो युवकों पर चलाईं गोलियां
करीब 35 गोलियां चलीं, फुटपाथ पर सो रहे थे बुजुर्ग, कुछ आरोपियों के सुराग मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में बुधवार आधी रात को पांच युवकों ने बाइक सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे दोनों युवकों के अलावा फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्गों भी चपेट में आ गए। पुलिस ने घायल वसीम (33), आसिफ (30) और शरीफ (70) व सुल्तान (70) को जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वसीम और आसिफ को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में वेलकम जनता कालोनी के कुछ लड़कों के नाम सामने आए हैं।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की के अनुसार, रात करीब 3:02 बजे वेलकम थाना पुलिस को शैतान चौक, 65 फुटा रोड पर गोलियां चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि पांच-छह लड़कों ने शास्त्री पार्क निवासी वसीम और चौहान बांगर निवासी आसिफ पर गोलियां चलाई हैं। हमले के दौरान जनता कालोनी में रहने वाले शरीफ और सुल्तान को भी गोली लगी है। वसीम के पेट में दो व हाथ में एक गोली लगी है जबकि आसिफ के सीने व हाथ में एक-एक गोली लगी है। वहीं, दोनों बुजुर्ग के हाथ में एक-एक गोली लगी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वसीम शास्त्री पार्क थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। देर रात करीब सवा दो बजे दोनों वेलकम में आए थे। इस बीच आरोपियों ने कहासुनी के बाद दोनों पर करीब 35 गोलियां चला दीं। पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं।