फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fires broke out at various places due to sparks from firecrackers, but were controlled in time.

Noida News: पटाखों की चिंगारी से जगह-जगह लगी आग, समय पर पाया काबू

Wed, 22 Oct 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Fires broke out at various places due to sparks from firecrackers, but were controlled in time.
एओए और बिल्डर प्रबंधन की चेतावनी के बाद भी बालकनी में जलाए पटाखे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और बिल्डर प्रबंधन की चेतावनी के बाद भी सोसाइटियों में नियमों को तोड़ते हुए आतिशबाजी की गई। इस वजह से फ्लैटों में आग लगी। मंगलवार रात भी ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों के फ्लैटों की बालकनी में आग लगी।

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 के 12 एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जानकारी होने पर मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। टीम ने फायर उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया। कई अन्य सोसाइटियों में भी आग की सूचना दमकल विभाग को मिली। अफसरों का कहना है कि दिवाली पर करीब 15 फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली। ज्यादातर जगह पटाखों के कारण आग लगी है। केवल दो फ्लैटों में दीये से आग लगी।
विज्ञापन

सोसाइटियों में एओए और बिल्डर प्रबंधन की तरफ से जारी चेतावनी का भी लोगों ने पालन नहीं किया। एओए ने बालकनी और पार्किंग एरिया में पटाखें जलाने पर रोक लगा रखी थी लेकिन काफी लोगों ने बालकनी से भी आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed