फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firecracker thrown at teenager, jaw broken, admitted in ICU

Noida News: किशोर पर फेंका पटाखा, जबड़ा फटा, आईसीयू में भर्ती

Mon, 13 Nov 2023 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Firecracker thrown at teenager, jaw broken, admitted in ICU
किशोर पर फेंका पटाखा, जबड़ा फटा, आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन

- दिवाली की शाम सेक्टर-10 में हुए हादसे के वक्त घर जा रहा था 10वीं का छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर किसी के पटाखे चलाने का उत्साह नोएडा की जेजे काॅलोनी निवासी आर्यन (17) को जिंदगी भर का दर्द दे गया। दिवाली की शाम सेक्टर-10 में घर जाते वक्त किसी ने उस पर पटाखा (बम) फेंक दिया। हादसे में उसके जबड़े का निचला भाग बुरी तरह फट गया और चेहरे व गर्दन की त्वचा भी झुलस गई। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
आर्यन के पिता दिलीप ने बताया कि दिवाली की शाम के आर्यन सेक्टर-10 के पास से जा रहा था। ए और बी ब्लाॅक के बीच में किसी ने ऊपर से आर्यन पर पटाखा बम फेंक दिया। मुंह के पास फटे बम में आर्यन बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन नहीं होने और किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जबड़ा फटने की वजह से आर्यन कुछ बोल भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

किशोर का इलाज कर रहीं प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉॅ. रिचा कुमार ने बताया कि पटाखे की वजह से चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गया है। गनीमत यह रही है कि उसकी आंख और नाक सुरक्षित है। अभी उसकी ड्रेसिंग कर जली हुई त्वचा के घाव ठीक की जा रही है। इसके बाद स्किन स्लैब लगाकर उसका जबड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए मरीज के शरीर से ही त्वचा लेकर खराब हुए अंग को बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं की बोर्ड की परीक्षा इस साल देनी
घायल आर्यन 10वीं का छात्र है। पिता ने बताया कि इस साल 10वीं की बोर्ड की परीक्षा देनी है। कुछ ही दिन परीक्षा शुरू होने में बचे हैं। हादसे की वजह से उसकी पढ़ाई और परीक्षा के परिणाम पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है।



पटाखों से झुलसे 200 लोग
बीते 24 घंटे में जिले के निजी और सरकारी अस्पताल में पटाखों की वजह से झुलसने से 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिला अस्पताल में आए एक और गंभीर मामले में पीड़ित की कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। इसका इलाज इमरजेंसी में ही बनाए गए बर्न वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है। अन्य मामलों में जरूरी इलाज के बाद घर जाने दिया गया। वहीं अस्पतालों में फूड प्वाइजनिंग के भी मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed