{"_id":"5ced7240bdec220781489bde","slug":"fire-in-villege-nanuka-mewat-news-noi44041803","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नानूका में लगी आग, 15 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नानूका में लगी आग, 15 घर जले
विज्ञापन
तावडू के गांव नानुका में आग बुझाते दमकल कर्मचारी।
- फोटो : ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नानूका में लगी आग, 15 घर जले
तावडू। उपमंडल के गांव नानुका में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से करीब एक दर्जन से अधिक घर जल गए। आग के कारण घरों में रखा घरेलू सामान सहित पशुओं का भूसा जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। ग्रामीणों ने आग के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
ग्राम पंचायत सिलखो के सरपंच हासम व समाजसेवी जाकिर ने बताया कि गांव नानुका में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शार्ट सर्किट से अचानक एक घर में आग लग गई। इसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी। थोड़ी देर में दमकल विभाग तावडू की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग फैलती चली गई और देखते ही देखते एक के बाद एक 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में आग पर काबू पाने के लिए तावडू के अलावा भिवाड़ी, धारूहेड़ा और नूंह से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पीड़ित जमशेद, इलयास, राकिब, शौकीन, आरिफ, जुनैद, रत्ती, आसिया, इमरान, आजाद, सुरेश, धर्मपाल, अरशद, हाकम, सहाबुद्दीन, साकिर, निज्जू, विजय आदि का घरों में रखे सामान, अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई सहित कुछ लोगों की नकदी आग की भेंट चढ़ गए। इससे पीड़ितों का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के शार्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। इस लिए ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष है। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश कुमार, बीडीपीओ नरेन्द्र, ब्लाक समिति चेयरमैन व बसपा नेता जावेद अहमद सहित पुलिस ने पीड़ितों को आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।