Noida Fire: नोएडा की एक फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल हुआ जलकर खाक
नोएडा के सेक्टर 63 में एक गारमेंट कंपनी में आग लग गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को एक गारमेंट्स की फैक्टरी में आग लग गई। आग उस वक्त लगी जब फैक्टरी में कोई नहीं था। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
#WATCH | UP | A fire breaks out at a garment company in Noida's sector 63, no casualties reported. Details awaited
विज्ञापन
(Source: Fire Department) pic.twitter.com/p59kgJcAqz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 16, 2025
नोएडा सेक्टर 63 स्थित गारमेंट्स फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। भीषण आग की वजह से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग के दौरान किसी की भी जान माल की हानि होने की सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कपड़ों की सिलाई करने की कंपनी में आग लगने के समय कोई कर्मचारी नहीं था।