Noida Fire: निजी कंपनी की 5वीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
नोएडा के स्पेस डिजाइनर इंटरनेशनल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। 5वीं मंजिल से धुआं निकलता देख लोग बाहर की तरफ भागे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्पेस डिजाइनर इंटरनेशनल की 5वीं मंजिल में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े। आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लोगों ने इसकी जानकारी फायर टीम को दी।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में स्पेस डिजाइनर इंटरनेशनल में आग लगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2022
CFO प्रदीप चौबे ने कहा, "स्पेस डिजाइनर इंटरनेशनल के 5वीं मंजिल पर आग लगी थी। फायर टेंडर मौके पर पहुंची। नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया। प्रथम दृष्टिकोण से ये लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।" pic.twitter.com/MYDbWciNzY
सूचना पर सीएफओ सहित फायर टीम मौके पर पहुंची। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फायर टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि आग से हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया जा सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीम जांच कर रही है।