फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire in 5 warehouses of junk, loss of lakhs

कबाड़ के 5 गोदामों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in 5 warehouses of junk, loss of lakhs
तावडू के खोरी कला कबाड़ गोदाम में आग लगने के बाद जलकर राख का सामान - फोटो : Mewat
तावड़ू। भिवाड़ी-राजस्थान सीमा से लगे एक कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के 5 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। करीब 4.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हरियाणा और राजस्थान के करीब 8 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तावड़ू दमकलकर्मी गगन, रविंद्र, अजीत, इसुब खान, महेंद्र सिंह, कायमदीन के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर करीब 3.15 बजे भिवाड़ी बॉर्डर से लगे यूनुस, उस्मान व उनके नजदीकियों के कबाड़ के 5 गोदामों में आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर तावड़ू व भिवाड़ी, नूंह व सोहना दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। आग लगने की सूचना पर खोरी पुलिस चौकी इंचार्ज भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गोदाम के आसपास स्थित घरों को खाली करा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन काफी संख्या में केमिकल ड्रम झुलस गए। इस कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कबाड़ में केमिकल होने के कारण आग ने अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा कई छोटे वाहन भी जल गए। आग लगने के दौरान तावडू-भिवाड़ी मार्ग पर भी थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। इसके अलावा गोदाम के साथ लगे मकानों में भी आग से नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही पहले भिवाड़ी दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तेज आग होने के कारण तावडू से भी दमकल के दो वाहन पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही भिवाड़ी, नूंह व सोहना से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 4.5 घंटे के बाद आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। गनीमत रही कि आग लगने से जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed