{"_id":"68e971b56e51c063d7099e91","slug":"fire-fighting-vehicles-will-be-stationed-in-the-market-na-news-c-5-1-drn1046-809006-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धनतेरस से दिवाली तक बाजार में तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धनतेरस से दिवाली तक बाजार में तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन
Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस से दिवाली तक बाजार में अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। दुकानें केवल मुख्य बाजार में लगाई जाएंगी। बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के पास दुकानें लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। दुकानों के बाहर ठेली या फड़ लगाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। केवल नगर पालिका में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर ही बाजार में अपनी दुकानें लगा पाएंगे।
शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित एक होटल में अग्निशमन और पुलिस विभाग ने व्यापारियों के साथ बैठक की। एफएसओ डाकपत्थर पवन शर्मा ने कहा कि धनतेरस से बाजार में वाहन तैनात कर दिए जाएंगे। एक बड़ा फायर टेंडर मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप और एक मिनी हाइप्रेशर वाहन हरबर्टपुर में खड़ा किया जाएगा। बुलेट बैक पैक भ्रमणशील रहेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में ही पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठने से पटाखोंं में आग लग सकती है। बिजली के तारों के नीचे और ट्रांसफार्मर के पास दुकानें नहीं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी मयंक कुमार त्यागी ने कहा कि बाजार में स्थायी दुकानों के अलावा केवल नगर पालिका में पंजीकृत वेंडर ही ठेली और फड़ लगाएंगे। सड़क पर ठेली और फड़ नहीं लगाई जाएंगी। बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी।
भीड़ बढ़ने पर यातायात को पहाड़ गली चौक, बाबूगढ़ चुंगी और डाकपत्थर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यापारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, महासचिव भारत कालड़ा, अशोक, अनुराग महेश्वरी, निशांत आनंद, रोहित टंडन आदि उपस्थित रहे।