फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire caused by short circuit in AC, 15 people escaped after saving their lives

नोएडा: एडीएस एनआरआई सोसाइटी में एसी में शार्ट सर्किट से लगी आग, जान बचाकर भागे 15 लोग

Mon, 01 Aug 2022 03:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 03:19 PM IST
सार

सोसाइटी में तैनात मेंटेनेंस टीम व अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने सोसाइटी के लोगों के मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Fire caused by short circuit in AC, 15 people escaped after saving their lives
इसी फलैट में लगी आग ।

विस्तार

नोएडा सेक्टर-45 स्थित एडीएस एनआरआई सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1201 में रविवार तड़के करीब चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलते ही घरेलू सहायक दो कुत्तों को लेकर बाहर निकल गया। वहीं, लपटें देखकर पड़ोसी व ऊपरी मंजिल पर रहने वाले करीब 15 लोग सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर गए। 

विज्ञापन


सोसाइटी में तैनात मेंटेनेंस टीम व अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने सोसाइटी के लोगों के मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


डाइनिंग एरिया के एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। इसके बाद चिंगारी सोफे पर गिरने से आग फैल गई। देखते ही देखते पूरे घर में धुआं भर गया जिससे घरेलू सहायक सुमित का धुएं से दम घुटने लगा। उसने किसी तरह से घर में बंधे दो कुत्ते दाऊद व मलाई को बाहर निकालकर जान बचाई। फ्लैट मालिक प्रतीक कोहली परिवार के साथ शनिवार शाम को दिल्ली में रिश्तेदार के यहां गए थे। हादसे में घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के पास नहीं है दमकल का अनापत्ति प्रमाणपत्र
शहर की ऊंची इमारतों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। एडीएस एनआरआई सोसाइटी के पास दमकल विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं था। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही सोसाइटी के प्रतिनिधि ने नवीनीकरण के आवेदन किया था। 


इसके बाद जांच में कुछ कमियां मिली थीं। इन कमियों को दूर करने के लिए कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वहीं, सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि अंतिम बार 16 जुलाई को भी आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed