फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year

Noida Fire: लगी आग और छा गया धुआं, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां... और 75 कर्मी जुटे; देखें भयावह तस्वीरें

Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
सार

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-32ए स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई। जिसके बाद  जमीन से लेकर आसमान तकअंधेरा छा गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : लाल सिंह

विस्तार

तय है या संयोग कि नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-32ए स्थित डंपिंग ग्राउंड में इस साल भी (बुधवार को) आग लग गई, जिससे उठे धुएं ने जमीन से लेकर आसमान तक में अंधेरा सा कर दिया और लोगों की सांसों संकट छा गया। हवा की गति तेज होने के कारण आग जल्दी फैली और आसपास के सेक्टरों और गांवों में धुंआ भर गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन देर शाम तक नाकाम रही। प्राधिकरण और फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा टीमें आग बुझाने में देर रात तक जुटी रहीं। तीन से चार में इस इस आग के बुझने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन

Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : लाल सिंह

सेक्टर-32ए में वेव को आवंटित जमीन के पास बड़ा क्षेत्रफल खाली है। इसमें वह जमीन भी शामिल है जिसका वेव को आवंटन निरस्त कर प्राधिकरण ने कब्जे में लिया है।प्राधिकरण के उद्यान विभाग के ठेकेदार यहां पार्क, सेक्टर के अंदर और सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई करने के बाद टहनियां और पत्ते इसी जमीन पर फेंक दिए थे, जिसमें बुधवार दोपहर आग लग गई। धीरे-धीरे सुलगते हुए आग ने उग्र रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं तो फायर ब्रिगेड के पास सूचना पहुंची। 15 गाड़ियां और फायर ब्रिगेड के 75 जवान आग बुझाने में जुटे। मौके पर प्राधिकरण भी के भी टैंकर लगाए गए।

सांसों पर छाया धुआं
आग लगने के बाद सेक्टर-30, 31, 32, 34, 35, मोरना गांव, सेक्टर-54, गिझोड़, होशियारपुर आदि में रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई। तेज हवा से धुआं दूर के भी कई सेक्टरों में गया। आसपास के सेक्टरों में चारों तरफ धुआं भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : लाल सिंह

हर साल लग रही आग
2022 में यहां जून के पहले सप्ताह में आग लगी थी, जो करीब पांच दिन बाद बुझी थी। 
2023 के मई में आग लगी थी। तब 6 दिन बाद बुझ पाई थी। 
2024 में 25 मार्च को आग लगी थी। चार दिन बाद बुझी थी। 

हर बार अफसर करते हैं डंपिंग ग्राउंड हटाने का दावा
आग लगने पर प्राधिकरण के अधिकारी शहर के बीच से उद्यान विभाग का यह डंपिंग ग्राउंड हटाने का दावा करते हैं, लेकिन अब तक नहीं हटा। इसके अलावा एजेंसियों का चयन कर वैज्ञानिक ढंग से कचरे के निस्तारण व खाद बनाने के दावे भी कुछ ऐसेे ही हैं। 

विज्ञापन

Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : लाल सिंह

ठेकेदार का प्लंबर है आरोपी
प्राधिकरण का उद्यान विभाग हर बार आग लगाने का ठीकरा अज्ञात पर फोड़ देता है। मई 2023 में जब आग लगी थी तब अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। 2024 में भी आग लगने पर प्राधिकरण ने एफआईआर करवाई थी। प्राधिकरण के सुपरवाइजर सुरेश ने मामले में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजन प्रधान निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्राधिकरण के ठेकेदार के साथ प्लंबर का काम करता है। शुरुआती जांच में शिकायतकर्ता ने बताया है कि रंजन ने शराब पीकर बीड़ी जलाई और कचरे में फेंक दी। वहां मौजूद मूड़ा विक्रेता ने उसे ऐसा करते देख लिया। सूचना पर डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Fire broke out in Noida Authority dumping ground for third consecutive year
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : लाल सिंह

...और जल गया टैंकर
डंपिंग ग्राउंड में आग एलिवेटेड रोड के छोर से लगी, फिर तेजी से फैली। इसके बाद बुझाने के लिए गया प्राधिकरण का टैंकर आग की लपटों से घिर गया। गनीमत रही कि उस पर बैठे कर्मचारी भाग निकले, लेकिन टैंकर जल गया। 

2 किलोमीटर x 1.5 के दायरे में पेड़ों की छंटनी के बाद लाई गईं टहनियां और पत्ते डाले जा रहे थे। पत्तों के ढेर 30 से 40 फीट ऊंचे हैं। सूखे पत्ते और लकड़ियां गहराई में भरे हैं। तेज हवा भी चल रही है, इसलिए आग बुझाने में समस्या आ रही है। 15 गाड़ियां और 75 फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे हैं। - प्रदीप कुमार चौबे, सीएफओ

एक युवक ने आग लगाई है उसको सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। यह डंपिंग ग्राउंड हटाया जाना है। इसके लिए एजेंसी चयन को दो बार टेंडर किया जा चुका है, लेकिन कोई एजेंसी नहीं आई है। फिर टेंडर जारी किया जाएगा। आग लगने की घटना पर प्राधिकरण एफआईआर भी कराएगा।- वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed