फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out at 10 places including a wool shop and a cloth warehouse.

Noida News: ऊन की दुकान, कपड़े के गोदाम समेत 10 स्थानों पर लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at 10 places including a wool shop and a cloth warehouse.
व्यासपुर के ​शिव चौक के पास लगी आग से जला सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से जिले में 10 जगह आग लगी। विश्वकर्मा मोहल्ला में ऊन की दुकान व व्यासपुर में कपड़े के गोदाम में बड़ी आग लगी। दुकान में लगी आग पर दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में काबू पाया। वहीं व्यासपुर में तीन गाड़ियों ने आग को बुझाया। बाकी जगह पर छोटी मोटी आग लगी। इनमें से ज्यादातर आग दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई।
आजाद नगर की गली नंबर तीन निवासी सागर कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा मोहल्ला में उनकी राजेश फैंसी वूलन हाउस नाम से दुकान है। उनका ऊन का होलसेल का काम है। सर्दी को देखते हुए माल का स्टॉक कियाथा। उसके पिता जी का निधन कुछ दिन पहले हो गया था। इसलिए सोमवार को घर पर कुछ रिश्तेदार आए थे। इस पर वह घर में ही थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान के सामने टेलर का काम करने वाले ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। इसलिए लोग दुकान के शटर पर लगे ताले को तोड़ रहे हैं। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर दमकल गाड़ियां भी आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट के अलावा पहली व दूसरी मंजिल पर भी बड़ी मात्रा में ऊन रखी थी। ऊन के ऊपर पॉलिथीन भी चढ़ी थी। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। जब आग की तपिश की वजह से शटर पर लगे तोड़े नहीं जा सके तो शटर को तोड़ा गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिर चौथी गाड़ी भी आई। सागर कुमार ने बताया कि आग से उन्हें 40 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
व्यासपुर में दो दमकलों से डेढ़ घंटे में बुझाई गई आग

व्यासपुर। कस्बा में साढौरा रोड पर बस स्टैंड के सामने ही निरंकारी यूनिफार्म के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान के संचालक अनिल झाम ने बताया कि बस स्टैंड के सामने ही गली में उन्होंने एक घर को किराये पर ले रखा था। घर के सभी कमरों में कपड़ा रखा था। इसके अलावा सर्दी में बिकने वाले कंबल व अन्य सामान भी था। रात करीब 10 बजे दिवाली के उपलक्ष्य में हो रही आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट कमरे में गिर गया। इससे कपड़े में आग लग गई। कस्बे में खड़ी दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर जगाधरी व साढौरा से भी दमकल की दो गाड़ियां बुलानी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से लेंटर में दरारें आ गई। संवाद
आतिशबाजी से इन स्थानों पर लगी आग

यमुनानगर। सोमवार रातआतिशबाजी से 10 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि जगहों पर खुद ही आग पर काबू पा लिया। आतिशबाजी से चांदपुर में गुरुद्वारा के पास पड़ी लकड़ियों में आग लग गई। फर्कपुर में खेत में खड़े फसल अवशेष में, निरंकारी भवन के सामने कपड़े की दुकान, आईटीआई के पास पार्क में पकड़े पत्तों में, हुडा सेक्टर-17 में हवन के पंडाल में, चिट्टा मंदिर के पास फैक्टरी में, दामला में दुकान में, सरस्वतीनगर में प्रदीप गोयल अस्पताल के पास टेंट में आग लगी। संवाद

सड़कों पर जाम में फंसी दमकल गाड़ियां

यमुनानगर। विश्वकर्मा मोहल्ला में जब ऊन की दुकान में आग लगी तो त्योहार की वजह से सड़कों पर जाम लगा था। इससे दमकल गाड़ियों को भी मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दमकल की गाड़ियां हॉर्न बजाने के अलावा हूटर भी बजाती रही, लेकिन सड़कों पर जाम नहीं हटा। इस पर दमकल गाड़ियों को खालसा कॉलेज रोड की तरफ से सिटी सेंटर के सामने से ले जाया गया। इससे गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed