फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in Swastham Hospital in Noida West

UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें अस्पताल तक पहुंची, बगल के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित निकाला

Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
सार

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन
Fire breaks out in Swastham Hospital in Noida West
अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्वस्थम अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार सुबहकरीब 10:42 बजे अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग के कारण एक बाइक जो ट्रांसफार्मर के नीचे सड़क पर खड़ी थी वह जल गई। आग के कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने पर 10:55 बजे अस्पताल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत अस्पताल के आसपास की जगह खाली करवाई गई। खासतौर पर अस्पताल के बगल में बने प्ले स्कूल से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पास के खुले मैदान में ले जाया गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित निकालने के दौरान काफी सावधानी बरती गई, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण बाहर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा, अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। वहीं सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि आग लगने की सूचना पर एक गाड़ी भेजी गई थी। तत्काल आज पर काबू पा लिया गया है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed