{"_id":"68d7f2b0b9f544f22b04922b","slug":"fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-no-casualties-noida-news-c-340-1-del1004-106588-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
कीर्ति नगर में कई रिक्शे, ठेले, अलमारी, एसी व अन्य सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कीर्ति नगर में शनिवार सुबह दो खाली प्लॉट में रखे कबाड़ में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, कई रिक्शे, ठेले, एसी, अलमारी, गत्ते और कागज का कबाड़ पूरी तरह जल गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शार्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगने की आशंका जताई है। आग से प्लॉट में रखे एलपीजी सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गए।
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि मेट्रो पिलर नंबर-335, नजफगढ़ रोड पर आग लग गई है। पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां, एंबुलेंस और पीसीआर मौके पर पहुंचीं। बाद में बचाव का काम शुरू किया गया। दो खाली प्लॉट में आग लगी थी। यहां लोगों ने कबाड़ का गोदाम बनाया हुआ था। आग लगते ही आसपास मौजूद लोग वहां से सुरक्षित बाहर निकल गए।