{"_id":"609d1fbe8ebc3e374f05d3ec","slug":"fire-breaks-out-in-roadways-bus-on-the-yamuna-expressway-coming-delhi-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Thu, 13 May 2021 06:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 06:16 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस ने बस में लग आग पर काबू पाया। सवारियों को अन्य वाहन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर यूपी रोडवेज की बस आगरा से सवारी लेकर दिल्ली आ रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
रोडवेज की बस में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही फाउंड्री नगर डिपो की बस में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग बस की आगे की ओर लगी। चालक और परिचालक शोर मचाते हुए बाहर निकले। बस में सवार लगभग 15 सवारियां भी समय रहते बाहर निकल गईं। इससे यहां एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस ने बस में लग आग पर काबू पाया। सवारियों को अन्य वाहन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर यूपी रोडवेज की बस आगरा से सवारी लेकर दिल्ली आ रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे।
बस जब यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीरो पॉइंट के पास पहुंची। तभी बस में अचानक आग लग गई। बस में आग की सूचना से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने पर चालक ने साइड में बस रोकी और परिचालक को आग के बारे में बताया। चालक ने सवारियों से शोर मचाते हुए तुरंत बस खाली करने की अपील की।
विज्ञापन
चंद पलों में पूरी बस खाली हो गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस और दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।