फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in hospital surgical ward, causing panic

Noida News: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में आग लगने से अफरा-तफरी

Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hospital surgical ward, causing panic
14 मंडलीय जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में आग लगने से जलता बोर्ड। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे मेल सर्जिकल वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वार्ड नंबर 13 में भर्ती मरीज सुदेशी निषाद के बेड के पास लगे विद्युत बोर्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें बेड की चादर तक पहुंच गईं, जिससे पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ऑक्सीजन पाइपलाइन के पास स्थित विद्युत बोर्ड से शुरू हुई, जहां पास के मरीज का चार्जर लगा था। आग लगते ही मरीज के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सुदेशी निषाद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा दी गई और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने विद्युत फिटिंग की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ओमप्रकाश ने बताया कि कोई बड़ा मामला नहीं है। शार्ट सर्किट हुआ तो एमसीवी गिर गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति में आई खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed