फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in chair warehouse, 44 people rescued from adjacent building

Noida News: कुर्सी गोदाम में लगी आग, बगल की इमारत से 44 लोगों को बचाया

Sat, 21 Sep 2024 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in chair warehouse, 44 people rescued from adjacent building
मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में तड़के लगी थी आग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। नबी करीम में शनिवार तड़के करीब 3:20 बजे चार मंजिला कुर्सी गोदाम में आग लग गई। इस इमारत में कोई नहीं था, लेकिन बगल की इमारत में 44 श्रमिक सो रहे थे, जो धुएं और बाहर निकलने वाले गेट का शटर बंद होने से अंदर फंस गए। पुलिस ने शटर तोड़कर श्रमिकों को बाहर निकाला। इसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा की सात गाड़ियों ने सुबह सात बजे तक आग पर काबू पा लिया।




मध्य जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही एसएचओ नबी करीम पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चार मंजिला इमारत के भूतल पर बंद दुकान में आग लगी थी। जांच में पता चला कि इमारत में कोई नहीं है, लेकिन बगल की इमारत में आसपास की कई फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक थे। सभी दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर सो रहे थे। पुलिस ने शटर तोड़कर गेट खोला और 44 श्रमिकों को बाहर निकाला। घने धुएं के कारण स्थिति बेहद खतरनाक थी। कुछ ही देर बाद दमकल की सात गाड़ियां व बड़ी क्रेन मौके पर पहुंची और पांच से छह घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article