{"_id":"5e16181c8ebc3e87c9333053","slug":"fire-breaks-in-company-mewat-news-noi484456025","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के गोदाम में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के गोदाम में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले के एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र रोजका मेव स्थित ओके प्ले कंपनी के प्लांट नंबर 33 के गोदाम में बुधवार को आग लगी गई। आग के कारण गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। इस गोदाम के साथ-साथ आग साथ की हाइलाइन कंपनी के 34 नंबर प्लांट में भी लग गई, जिसकी दो मशीनें पूरी तरह से जल गई।
आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी समय मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग के समय गोदाम के अंदर केवल एक चौकीदार ही मौजूद था, जिससे किसी प्रकार की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं आग की सूचना पाकर रोजका मेव पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची।
जांच अधिकार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि ओके प्ले कंपनी के उप महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने शिकायत देकर पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगा रही है, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया आग के कारण साथ में लगती हाइलाइन के 34 नंबर प्लांट में भी आग से नुकसान हुआ है।