{"_id":"64481706132dbae0730b8f18","slug":"fir-will-be-lodged-against-those-who-demand-four-crore-compensation-from-fake-land-documents-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-7098-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित..फर्जी दस्तावेज से चार करोड़ मुआवजा मांगने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित..फर्जी दस्तावेज से चार करोड़ मुआवजा मांगने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
संशोधित..जमीन के फर्जी दस्तावेज से चार करोड़ मुआवजा मांगने वालों पर होगी एफआईआर
अमर उजाला इंपेक्ट ...
जमीन के फर्जी दस्तावेज से चार करोड़ मुआवजा मांगने वालों पर होगी एफआईआर
- राजस्व निरीक्षक ने पुलिस दी शिकायत, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने से पहले उच्चाधिकारियों से मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। जमीन के फर्जी दस्तावेज से चार करोड़ रुपये मुआवजा मांगने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी। तहसील प्रशासन ने फर्जीवाड़े में शामिल भू माफियाओं के खिलाफ जेवर कोतवाली में एफआईआर कराने के लिए शिकायत दी है। दरअसल, भूमाफियाओं ने तहसील कर्मचारियों व अन्य लोगों से मिलकर फर्जी तरीके से 14000 वर्ग मीटर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराते हुए प्राधिकरण में फाइल लगाई थी। अमर उजाला में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित होने पर जमीन के असली मालिक को पता चला। तहसील स्तर पर जांच कराई गई तो तथ्य सामने आ गया। इसके के बाद तीन अप्रैल को अमर उजाला में फर्जी दस्तावेज तैयार कर मांगा चार करोड़ का मुआवजा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
तहसील प्रशासन ने शिकायत में बताया कि रबूपुरा के खाता संख्या 93 की गाटा संख्या 1495 की 14000 वर्ग मीटर जमीन का मेडीकल डिवाइस पार्क के लिए यमुना प्राधिकरण द्वारा आपसी सहमति के आधार पर क्रय किया जा रहा था। जमीन का वास्तविक मालिक रबूपुरा के किला निवासी ओमवती पत्नी सौराज सिंह हैं। लेकिन भू माफियाओं ने ओमवती के नाम से फर्जी आधार कार्ड, अशोक विहार दिल्ली में बैंक खाता व फोटो आदि फर्जी कागजात तैयार करवाकर प्राधिकरण में समझौते के आधार पर प्राधिकरण के पक्ष में बैनामा देने के लिए फाइल लगा दी। पुलिस ने बताया कि तहसील की तरफ से शिकायत पत्र मिला है। फर्जीवाड़े का मामला होने के चलते उच्चाधिकारियों से अनुमति के लिए शिकायत पत्र को भेजा गया है। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।