फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR will be lodged against the policemen who commit indecency

अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज कराएंगे एफआईआर

Thu, 09 Sep 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the policemen who commit indecency
सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। फेज-2 थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा के खेद व्यक्त करने के बाद सातवें दिन समाप्त हो गई। हालांकि, अधिवक्ताओं ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वकीलों ने जिला न्यायाधीश से भी चर्चा की है। पुलिसकर्मियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि मामले को जिला न्यायालय परिसर में बैठक की गई। इसमें अधिवक्ता महेश नागर से अभद्रता करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने अधिवक्ता के साथ हुई घटना पर खेद व्यक्त किया है। साथ ही दोबारा इस तरह की घटना नहीं होने के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के मामले में कार्रवाई से पहले जिला बार एसोसिएशन को अवगत कराया जाएगा। बैठक में हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार से न्यायालय में सभी कार्य सुचारु रूप से शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर की थी अभद्रता
जिला कोर्ट के अधिवक्ता महेश नागर सप्ताह भर पूर्व नोएडा से घर लौट रहे थे। आरोप है कि फेज-2 थाना क्षेत्र में चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने रोककर उनसे अभद्र व्यवहार किया। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की गई थी। वकीलों के समर्थन में 22 जिलों के बार एसोसिएशन ने भी हड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed