फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR to be filed against four for negligence in SIR

Noida News: एसआईआर में लापरवाही पर चार के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 23 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR to be filed against four for negligence in SIR
 करनैलगंज में बूथ संख्या 12 का निरीक्षण करती एसडीएम नेहा मिश्रा। स्रोत: विभाग
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम सदर ने झंझरी व पंडरीकृपाल की चार बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि जानकीनगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महाश्वेता व रीता श्रीवास्तव द्वारा जानबूझकर काम नहीं किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इधर स्वत: रोजगार उपायुक्त जेएन राव ने बाल विकास परियोजना अधिकारी झंझरी को अलग से पत्र लिखा है। इसमें अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग सैयद कमरूल हक की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाली उक्त दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। बूथ संख्या 213 में बीएलओ के रूप में तैनात शिक्षामित्र प्रियंका तिवारी व सुनीता देवी पर भी कार्य नहीं करने का आरोप है। इनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पंडरी कृपाल को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने शनिवार को 12 बूथों का भ्रमण कर जायजा लिया है।
विज्ञापन




एसआईआर गणना में लगे 68 कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

करनैलगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही करने वाले अलग-अलग विभागों के 68 कर्मचारियों को चिह्नित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि दो दिन में करनैलगंज व कटरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे सभी 760 कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया। एक सप्ताह के भीतर 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार शाम को दोनों विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा में 63 बीएलओ और पांच सुपरवाइजरों की लापरवाही सामने आई है, इन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सहित विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed