फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR should be filed against the Chief Minister who is issuing orders from custody: Sirsa

हिरासत से आदेश जारी कर रहे मुख्यमंत्री पर हो एफआईआर: सिरसा

Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
FIR should be filed against the Chief Minister who is issuing orders from custody: Sirsa
कहा- बिना अदालती आदेश के मुख्यमंत्री का आदेश जारी करना गैरकानूनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उपराज्यपाल वीके सक्सेना से की है। इस बाबत सिरसा ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखकर कहा है कि केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की हिरासत में हैं। आश्चर्य की बात है कि हिरासत में होने के बावजूद मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी दावा कर रहे हैं कि केजरीवाल दिल्ली के लिए आदेश जारी कर रहे हैं। सिरसा ने उपराज्यपाल से अपील की है कि ईडी की हिरासत में होने के बावजूद आदेश जारी करने के मामले की गहन जांच होनी चाहिए। सभी दोषियों को उचित सजा दी जाए। यह बेहद गंभीर मामला है, न सिर्फ संविधान का उल्लंघन है, बल्कि यह बेहद गंभीर गैरकानूनी कृत्य है। उपराज्यपाल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आ सके। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article