फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir on 20 for spreading garbage

6 टीमें रखेंगी सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर नजर

Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir on 20 for spreading garbage
शहर में जगह-जगह कूड़ा फैलाने पर 20 पर केस
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दो दिनों से शहर में कूड़ा फैलाने पर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सेक्टर-24, 58 और 39 थाने में केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को तीन जगहों पर 4-5 के समूह में आकर कूड़ा फैलाया गया। वहीं, बुधवार को भी 5 जगहों पर जबरन कूड़ा फैलाने का काम प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने किया था। उधर, प्राधिकरण ने सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर नजर रखने के लिए 6 टीमें बनाई हैं। यह टीमें शहर में कुछ संभावित स्थानों पर तैनात की जाएंगी। जो कि ऐसा करने वालों को रोकेंगी। अगर लोग नहीं मानें तो प्राधिकरण की पुलिस की मदद से इन्हें पकड़कर थाना पुलिस के हवाले किया जाएगा। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कुछ स्थानों पर कूड़ा फैलाने की सूचना मिली है। कुछ स्थानों पर बलपूर्वक सफाई कार्य रोकने की बात भी सामने आई। दरअसल, सफाई कर्मियों का एक गुट अभी भी धरना-प्रदर्शन के लिए जुटा हुआ है। हालांकि इनकी संख्या काफी कम है। अधिकांश ने कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस उन्हें समझाती रही। वह शाम पांच बजे तक मौके पर डटे रहे। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि तीन थानों में केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed