फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir on 2 employee

लाइनमैन और दो मीटर रीडर करवा रहे थे बिजली चोरी, केस-अमर उजाला

Sat, 25 May 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
fir on 2 employee
लाइनमैन और दो मीटर रीडर करवा रहे थे बिजली चोरी, केस
विज्ञापन

विभाग को 10 से 12 लाख के नुकसान का अनुमान, उपभोक्ताओं से मिलीभगत कर की गड़बड़ी
एसडीओ की जांच में खुलासा, ज्यादा लोड के बाद भी कम बिल आने पर हुआ शक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। विद्युत निगम के तीन संविदा कर्मी द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली चोरी कराने का मामले सामने आया है। आरोपियों पर अब तक 10 से 12 लाख की बिजली चोरी करवाने का आरोप है। तीनों संविदा पर तैनात हैं। एसडीओ की जांच में इसका खुलासा हुआ है। एसडीओ ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों ने कर्मचारियों की कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। निगम ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर भेजा है। अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि सेक्टर-45 में कुछ उपभोक्ताओं के साथ संविदा कर्मियों की सांठगांठ चल रही थी। उनके कनेक्शन पर लोड अधिक है लेकिन बिल बहुत कम का बनाया जा रहा था। मामले की गोपनीय तरीके से एसडीओ ने जांच कराई। इन पर 10 से 12 लाख रुपये की बिजली चोरी व रीडिंग स्टोर करने के बाद मीटर ध्वस्त करने का आरोप है। सेक्टर-45 बिजली घर पर तैनात एजेंसी का लाइनमैन रविंद्र उर्फ रवि व दूसरी एजेंसी के मीटर रीडर आलम और निर्देश मिलकर सदरपुर गांव के लोगों को बिजली चोरी करा रहे थे। कई बार उपभोक्ताओं के मीटर खराब करा बिजली बिल खत्म कराने का भी मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति की सूचना पर मामला पकड़ में आया।

वर्जन
नोएडा में संविदा कर्मियों की कुछ शिकायतें मिली थीं। जांच में मामला सही पाया गया था। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है। दोनो एजेंसियों को स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश कुमार राणा, मुख्य अभियंता, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed