{"_id":"5db34df88ebc3e014e281b43","slug":"fir-lodged-angaist-rm-of-upsidc-grnoida-news-noi4695026159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने पर ईओ और यूपीएसआईडीसी के आरएम पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाने पर ईओ और यूपीएसआईडीसी के आरएम पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा जलाने पर ईओ और यूपीएसआईडीसी के आरएम पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण रोकने में नाकाम रहने पर दादरी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ईओ) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नोटिस के बाद भी कूड़ा जलाने से रोकने की कार्रवाई नहीं करने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं एनजीटी के आदेशों और पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के निर्देश का उल्लंघन करने पर ग्रेनो वेस्ट के तीन बिल्डरों के खिलाफ भी सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यूपीपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नगरपालिका परिषद दादरी के अधिशासी अधिकारी ने नगर से निकलने वाले कूड़े को जलाने से रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। शहर के लोग व सभासद की ओर से बार-बार सूचना देने के बाद भी रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी साइट-बी व साइट-सी में कूड़ा जलाए जाने की सूचनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों व ईपीसीए के निर्देशों की अवहेलना के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तीन बिल्डरों के खिलाफ भी मुकदमा कराया गया है। कॉमर्शियल प्रोजेक्ट गैलेक्सी डायमंड प्लाजा प्लॉट नंबर-1, सेक्टर 4 ग्रेटर नोएडा के प्रोपराइटर एस्टेरॉयड शेल्टर्स होम प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं कॉमर्शियल प्रोजेक्ट मेसर्स बुलवार्ड वॉक के प्रमोटर रिगल इंपोरिया इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट नंबर सी-2 सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा के प्रमोटर मेसर्स जीएलडी इंफ्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नंबर सी-13 सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों पर एनजीटी के आदेशों और ईपीसीए के निर्देश के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।