{"_id":"689201b19c6b9fd96608523c","slug":"fir-lodge-on-three-person-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70665-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान की दीवार का निर्माण रोकने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान की दीवार का निर्माण रोकने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के औरंगपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही 2 सगे भाइयों पर उसके मकान की दीवार का निर्माण रोकने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मदद नहीं मिली तो कोर्ट की शरण ली। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पीड़ित कृष्ण ने शिकायत में कहा है कि गांव में उसका पुश्तैनी मकान है, जिसमें वह 50 साल से परिवार के साथ रह रहा है। मई माह में तेज आंधी और बारिश से मकान की एक दीवार टूट गई थी। पीड़ित अपनी दीवार का फिर से निर्माण कराने लगा तो गांव के करन सिंह, करतार सिंह और जगवीर सिंह ने निर्माण कार्य रोक दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी और निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई करवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।