फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR in kidnapping case on court order

Noida News: अपहरण के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Fri, 08 May 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
FIR in kidnapping case on court order
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली है। उनका आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। कोर्ट के आदेश पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


महिला का आरोप है कि अमन और अनुज उनकी पुत्री को काफी समय से परेशान कर रहे थे। उनकी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत भी की थी। इसके बाद समझाने का प्रयास करने पर युवकों ने परिवार को धमकी दी थी। 21 नवंबर, 2025 की रात साथियों की मदद से दोनों आरोपियों ने बेटी को अगवा कर लिया और अगली सुबह फोन कर धमकी दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed