फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR filed against three individuals for making a false claim about the arrest of Dhruv Rathee

Noida News: ध्रुव राठी की गिरफ्तारी का फर्जी दावा करने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against three individuals for making a false claim about the arrest of Dhruv Rathee
फेक न्यूज और भ्रामक प्रचार पर नोएडा पुलिस की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के मामले में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। सेक्टर-39 थाने में अभिषेक कुमार, प्रियंका कनाडे समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि एक्स पर पोस्ट के माध्यम से ध्रुव राठी को नोएडा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया, जबकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस मामले में पोस्ट के स्रोत और उनके प्रसार की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्तूबर को एक्स पर दो अकाउंट से ध्रुव राठी की गिरफ्तारी संबंधी पोस्ट साझा की गई थीं। इनमें दावा किया गया था कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले वीडियो बनाने और सेना व पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत के लिए उकसाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि भारत लौटने पर ध्रुव राठी को पछताना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी। पोस्ट में गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस का नाम लिया गया था। नोएडा पुलिस के अनुसार, दावों की जांच करने पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अपुष्ट जानकारी से लोगों में भ्रम फैल सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। आरोप है कि पोस्ट के जरिये लोगों को भड़काने और प्रशासन के प्रति गलत धारणा बनाने का प्रयास किया गया। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट किसने तैयार कीं, इन्हें किन माध्यमों से प्रसारित किया गया और कितने लोगों तक ये पहुंचीं। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed