फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against four people including father and son for constructing illegal building, contractor arrested

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ अवैध इमारत बनवाने वाले पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर, ठेकेदार गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
FIR against four people including father and son for constructing illegal building, contractor arrested
-नगला हुकुम सिंह गांव में दो दिन पहले अवैध बन रही तीन मंजिला इमारत गिरने से चार श्रमिकों की मौत हुई थी
विज्ञापन

-घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से दे दी थी छुट्टी, एक का चल रहा उपचार
-एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन दल ने रात डेढ़ बजे तक चलाया बचाव अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। नगला हुकुम सिंह गांव में अवैध रूप से निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से हुई चार श्रमिकों के बाद रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मकान मालिक दंपती और पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने ही प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार मनोज को भी गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रबूपुरा कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार क्षेत्र के नगला हुकुम सिंह गांव में महावीर सिंह, उनकी पत्नी राजबाला, पुत्र गौरव सिंह अपने मकान के पीछे की ओर तीन मंजिला मकान अवैध रूप से बना रहे थे। बुधवार की सुबह तीसरी मंजिल पर डाले गए लेंटर की शटरिंग खोलते समय पूरी इमारत भरभराकर ढह गई थी। इस दौरान 9 श्रमिक कार्य कर रहे थे और दो बच्चे छत पर थे। हादसे के दौरान चार श्रमिक और दो लोगों को हल्की चोट आईं। जबकि पांच श्रमिक मलबे में दब गए। बचाव कार्य में एक श्रमिक दानिश को कुछ देर में निकाल लिया गया। उसके सिर में चोट आई थी, कैलाश अस्पताल जेवर में उसका उपचार चल रहा है। वहीं मलबे में दबे चार श्रमिक जीशान, शाकिर, कामिल तीनों निवासी मोहल्ला रावलपट्टी, नई बस्ती जेवर, नदीम निवासी कालछिना मोदीनगर गाजियाबाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप
पुलिस की ओर से रबूपुरा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महावीर सिंह, गौरव, राजबाला निवासी नंगला हुकुम सिंह के खिलाफ घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप लगे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में आरोपी ठेकेदार मनोज निवासी मोहल्ला कानून गोयान जेवर को रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत फलैदा कट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल व्यक्ति
1. दानिश (21) पुत्र आशिक निवासी शेखपुरा जिला अलीगढ़ के सिर में चोट लगी है। दानिश का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा।
2. फरदीन (18) पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला रावलपट्टी, नई बस्ती, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर,
3. रईश (27) पुत्र लक्ष्मण अहिरवार
4. उमेश (24) पुत्र खुशीलाल
5. सितारा (22) पत्नी उमेश
6. दिव्यांश (02) पुत्र उमेश चारों निवासी ग्राम गोविंदपुरा ललितपुर एमपी
7. पायल (10) पुत्री अर्जुन निवासी ग्राम बासी ललितपुर हैं। अन्य सभी हल्की चोट आने पर अपने घर चले गए।
---
रात डेढ़ बजे तक चला बचाव अभियान
तीन मंजिला इमारत बुधवार सुबह 10.30 ढहने के बाद लगभग 11 बजे से पुलिस बल और दमकल ने मोर्चा संभाला था। इसके बाद एक बजे एनडीआरएफ टीम ने बचाव कार्य का मोर्चा संभाला। रात डेढ़ बजे तक बचाव अभियान चला। बृहस्पतिवार सुबह प्रशासन की ओर से जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article