फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against 12 named and others in Meghalaya police attack

Noida News: लीड- मेघालय पुलिस हमले में 12 नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against 12 named and others in Meghalaya police attack
-आरोपी को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने का किया था प्रयास
विज्ञापन

-पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गोली से युवक हुआ था घायल
-घायल युवक के चाचा ने पुलिस पर लगाया ज्यादती का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह । जिले के थाना पिनंगवा क्षेत्र में मेघालय पुलिस की टीम से पुन्हाना अदालत से पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय लेकर जा रही मेघालय पुलिस से आरोपी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इतना ही नहीं क्षेत्र के सभ्रांत लोग भी पुलिस के सहयोग में खड़े हुए है तथा अपराध करने व उसे बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठाई है।

पिनगवां थाना पुलिस ने मेघालय पुलिस के एक अधिकारी की शिकायत व मौके की जांच के आधार पर 12 लोगों को नामजद तथा अन्य के खिलाफ आरोपी राहुल निवासी वाजीदपुर को छुड़ाने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी हथियार छीनने के प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला करने के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं साथियों की सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए की गई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घायल के चाचा ने की शिकायत :

घायल हुए युवक के चाचा ने पिनगवां थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मेघायल पुलिस द्वारा उसके भतीजे को बिना कसूर के सीधी गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि धरती में गोली लगने पर उछली और युवक के पैर में लगी, घायल के परिजन की शिकायत की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पुलिस पर हमला कर किया था आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
एएसपी आयुष यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मेघालय पुलिस के अनुसार उनकी टीम एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी वाजिदपुर निवासी राहुल पुत्र मोहम्मद रफीक को पुन्हाना अदालत से पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय लेकर जा रही थी। आरोपी को ले जाते समय मंगलवार शाम को जब पुलिस टीम गांव सिकरावा के पास एचआर 93 डोंगा होटल के नजदीक पहुंची तो आरोपी ने वाहन रुकवाने की जिद की और अचानक स्टेयरिंग पकड़कर गाड़ी को पलटाने की कोशिश की।
इसी दौरान मौके पर महिलाओं समेत 20-30 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस वाहन को घेर लिया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी की चाबी छीनने व मारपीट कर पुलिस के हथियार छीनने का भी प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर मेघालय पुलिस के कर्मियों ने आत्मरक्षा एवं साथियों की सुरक्षा को देखते हुए हवाई फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सिकरावा निवासी तारीफ खान के पैर में जा लगी। घटना की सूचना मिलने पर पिनंगवा पुलिस मौके पर पहुंची।
कई मामलों में वांछित है आरोपी राहुल :
आरोपी राहुल एटीएम वारदात के अलावा संगठित अपराध की धाराओं में दर्ज मुकदमा नं. 635/2020 थाना द्वारका, मुकदमा नं. 930/2020 थाना डाबरी एवं मुकदमा नं. 221/2021 स्पेशल सेल मेघालय में भी वांछित है तथा आरोपी राहुल ने असम और अरूणाचल प्रदेश में भी एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम दिया है ।
घायल के लिए पुलिस ने दिया रक्त :
आयुष यादव ने बताया कि घायल हुए युवक तारिफ का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। नल्हड चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके लिए रक्तदान किया है। मेवात पुलिस किसी भी निर्दोष के खिलाफ गलत नहीं होने देगी। जबकि घटनास्थल की विडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-2 टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर :
एएसपी आयुष यादव ने बताया कि कुछ लोग इस मामले को गलत ढंग से तूल देकर और सोशल मीडिया पर अनर्गल अफवाहें फैलाकर जिले का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। सोशल मीडिया पर नूंह पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नूंह पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सरपंच व सभ्रांत लोग आए पुलिस के पक्ष में :

रीठट गांव के सरपंच मुमताज, ख्वाजलीकला के सरपंच असलम, शिकरावा व वाजिदपुर के प्रमुख लोगों ने कहा कि कुछ शरारती लोग अपराध कर इलाके में आकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। प्रमुख लोगों ने जिले के लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और गलत चीजों का प्रचार व प्रसार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article