फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fine of Rs 19 lakh on builders contractors and RMC plants in Noida and Greno

UPPCB का चाबुक: बिल्डर-ठेकेदारों और RMC प्लांट पर 19 लाख का जुर्माना, प्रदूषण फैलाने के नौ मामलों में कार्रवाई

Sun, 08 Oct 2023 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा / ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा / ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Oct 2023 07:54 AM IST
सार

बिसरख में जस्ट क्वालिटी कंक्रीट आरएमसी प्लांट पर 7.05 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही प्लांट बंद करने की सिफारिश मुख्यालय से की गई है। वहीं नोएडा में आठ संस्थानों के खिलाफ 12.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Fine of Rs 19 lakh on builders contractors and RMC plants in Noida and Greno
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने नोएडा और ग्रेनो में प्रदूषण फैलाने के नौ मामलों में 19 लाख का जुर्माना लगाया है। बिसरख में जस्ट क्वालिटी कंक्रीट आरएमसी प्लांट पर 7.05 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही प्लांट बंद करने की सिफारिश मुख्यालय से की गई है। वहीं नोएडा में आठ संस्थानों के खिलाफ 12.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के दो ठेकेदारों पर सेक्टर-64 में पार्क की बाउंड्रीवाल के निर्माण, सेक्टर-67 में हल्दीराम के सामने नाला निर्माण में प्रदूषण फैलाने के लिए जुर्माना की कार्रवाई में शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-128 में महागुन मैनोरिएल ग्रुप हाउसिंग, जेएमसी प्रोजेक्ट के कल्पतरू विस्टा प्रोजेक्ट पर भी जुर्माना लगाया गया है। वहीं सेक्टर-65 में भूखंड सी-108, सेक्टर-40 में ई-24, सेक्टर-64 में बी-120, सेक्टर-67 में बी-127 भूखंड पर भी बिल्डिंग मेटेरियल खुले में पड़े होने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


देश में सबसे प्रदूषित रहा ग्रेनो
शनिवार को ग्रेटर नोएडा देश का सबसे अधिक और नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। ग्रेनो में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया। जबकि नोएडा में इसका स्तर 250 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण ने लगाया 3.40 लाख का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण ने भी प्रदूषण फैलाने पर छह के खिलाफ 3.40 लाख रुपये जुर्माना की कार्रवाई की है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी का छिड़काव भी नोएडा प्राधिकरण ने कराया। सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग, मलबा उठाने, 18 टैंकर्स से पेड़ों को धोने का काम भी किया गया। 38 एंटी स्मॉग गन का उपयोग कर हवा में मौजूद धूल के कणों को भी हटाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed