{"_id":"684c3b6654a2e14e7709e312","slug":"finding-peace-in-the-mountains-during-summer-vacation-noida-news-c-1-noi1082-3056484-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों में सुकून की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों में सुकून की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम का रुख कर रहे लोग
-कुछ दिनों के असमंजस के बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की यात्रा फिर शुरू
आशीष चौरसिया
ग्रेटर नोएडा। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के हजारों लोग इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम जैसे ठंडे पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का रुख कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के चलते लोगों में कुछ समय के लिए डर और असमंजस की स्थिति जरूर बनी रही, लेकिन अब हालात सामान्य होते देख लोगों ने फिर से यात्रा शुरू कर दी है।
सख्त सुरक्षा के बीच सुकून की तलाश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-2 निवासी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वे हाल ही में अपने रामलीला ट्रस्ट के साथियों के साथ उत्तराखंड के शांत और सुरम्य स्थल लैंसडौन घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ गणेश शर्मा, सुमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुमित कुमार, मनोज मिश्रा, आशुतोष, अर्जुन गुप्ता और विशाल पांडे जैसे कई साथी भी थे। प्रशांत ने बताया कि पहलगाम की घटना से शुरुआत में थोड़ी चिंता जरूर थी, लेकिन लैंसडौन में माहौल सामान्य और शांतिपूर्ण रहा। सुरक्षा पहले से अधिक थी, मगर घूमने का मजा कम नहीं हुआ।
परिवार संग तीर्थयात्रा की तैयारी
लॉ रेजीडेंसिया सोसाइटी के निवासी आशीष दुबे ने बताया कि वे जून के अंत में अपने परिवार के साथ जागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की तीर्थयात्रा पर जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने और सेना की सख्त कार्रवाई के बाद उन्होंने फिर से यात्रा की योजना बनाई है। आशीष ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां अगर परिवार के साथ शांत तीर्थस्थलों पर बिताई जाएं तो उससे बेहतर कुछ नहीं।
विज्ञापन
सिक्किम में दिखी मुस्तैद सुरक्षा एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी के निवासी आदित्य भट्टनागर हाल ही में सिक्किम यात्रा से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें जगह-जगह सख्त सुरक्षा जांच और निगरानी देखने को मिली। आदित्य ने बताया कि उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अब सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उनका कहना है कि हालांकि थोड़ी असुविधा जरूर होती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी कदम है और इससे पर्यटकों को भी आत्मविश्वास मिलता है।
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही विदेशों में वियतनाम, इंडोनेशिया, थाइलैंड, जार्जिया और अजकबैजान के अलावा अन्य देशों की बुकिंग आ रही हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के साथ ही शिमला, मनाली, लद्दाख, मसूरी, ऋषिकेश, केदारनाथ की बुकिंग हो रही है, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद से जम्मू क्षेत्र की बहुत कम बुकिंग आ रही हैं। क्योंकि लोगों में अभी काफी डर देखने को मिल रहा है।
- निखिल द्विवेदी, टूर ऑपरेटर
इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम जैसे ठंडे पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का रुख कर रहे हैं। विदेश यात्रा के लिए कई डेस्टिनेशन खास बने हैं। इसमें मॉरिशस, बाकू सहित अन्य देशों में पर्यटक जा रहे हैं। अंजेश चंद्रा, टूर ऑपरेटर