फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Find doctor's number, cross 1.25 lakh from account

Noida News: डॉक्टर का नंबर ढूंढा, खाते से 1.25 लाख पार

Tue, 04 Nov 2025 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Find doctor's number, cross 1.25 lakh from account
शहर के एक बुजुर्ग से साइबर अपराधियों ने 1.25 लाख रुपये ठग लिए। ये रुपये फोन में एक एप डाउनलोड कराकर ठगे गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

वसुंधरा पुरम लहरा रोड निवासी 65 वर्षीय अवनीश भारद्वाज सरकारी ठेकेदार रहे हैं। अब वह रिटायर्ड हैं। उनके बेटे आशीष शहर के एक स्कूल में शिक्षक हैं। घटना 31 अक्तूबर दिन शनिवार की है। अवनीश भारद्वाज के सीने में तेज दर्द उठा, पसीना आने लगा और घबराहट होने लगी। वह घर पर अकेले थे और उनके बेटे स्कूल गए थे। ऐसे में उन्होंने अलीगढ़ के चिकित्सक का नंबर तलाशने के लिए गूगल वॉयस ऑप्शन का प्रयोग किया। आईएलबीएस, दिल्ली में प्रैक्टिस कर चुके चिकित्सक का अलीगढ़ के रामघाट रोड पर क्लीनिक है।
डॉक्टर का नाम बोलकर जो नंबर सबसे पहले आया, उस पर उन्होंने कॉल मिला दी। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को क्लीनिक से ही बताया और बोला कि अब मोबाइल एप के जरिये भी नंबर लगाया जा सकता है। शातिर ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर मोबाइल में एक एप डाउनलोड करा लिया और बोला कि 10 रुपये का टोकन कटवाना होगा। इसके बाद फीस क्लीनिक पर आकर जमा हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने टोकन कटवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं कटा। थोड़ी देर बाद एक के बाद एक रुपये कटने के मेसेज आए। सीने में दर्द की जानकारी पर जब आशीष घर पहुंचे तो उन्हें इस फ्राॅड की जानकारी हुई। उनके सिकंदराराऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व एसबीआई बैंक के खाते से कई बार में 1.25 लाख रुपये निकल गए। आशीष ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। ट्रांजेक्शन को रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed