{"_id":"6a3d741fbf812f29200a8d30","slug":"filthy-water-from-clogged-drains-is-flowing-onto-the-streets-noida-news-c-23-1-lko1064-98378-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम नालियों से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम नालियों से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने नालियों की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में जगह-जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं। शाहबेरी स्थित बालाजी एंक्लेव कॉलोनी में जाम नालियों के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कई जगह सड़कों पर गड्ढे होने की वजह से उसमें जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि गड्ढे में पानी जमा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ऐसी ही समस्या ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के पास बनी सड़क पर भी है। सड़क किनारे बनी नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। स्कूल के आसपास का क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क पर भरे पानी के कारण लोगों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे फिसलन, गंदगी और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नालियों की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
कोट
सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गईं। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। -मनोज शर्मा
सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। -पंकित कौशिक
समय पर नालियों की सफाई और सड़क की मरम्मत हो जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। -योगेश गुप्ता
लंबे समय से परेशानी है, लेकिन समाधान नहीं किया गया। प्रशासन इस ओर ध्यान दे। -विवेक त्यागी