{"_id":"5f89f6e48ebc3e74f62251e4","slug":"film-city-will-also-start-along-with-noida-airport-grnoida-news-noi5429896123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही फिल्म सिटी भी होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही फिल्म सिटी भी होगी शुरू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी (इन्फोटेनमेंट सिटी) भी नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही शुरू होगी। शासन से इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिलते ही यमुना प्राधिकरण ने इस दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाल दिया है। एक माह में इसकी डीपीआर बनाने वाली कंपनी का चयन हो जाएगा। तीन महीने में फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनेगी, जिस पर शासन की मुहर के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, यमुना प्राधिकरण का हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर विकसित करने पर जोर है।
बीते माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 1000 एकड़ जमीन चिह्नित कर दी है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए पहले तो प्रदेश सरकार खुद ही एजेंसी का चयन कर रही थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट यमुना प्राधिकरण के जिम्मे कर दिया गया है। सरकार के निर्देश पर प्राधिकरण ने शुक्रवार को आरएफपी निकाल दिया। फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने की इच्छुक कंपनियां अगले 15 दिन तक आवेदन कर सकती हैं। उनमें से किसी कंपनी का चयन होगा। आरएफपी में उन कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो फिल्म सिटी को लेकर पहले भी काम कर चुकी हैं। फिल्म सिटी की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए एजेंसी का चयन दिवाली से पहले करने की योजना है।
विकास के लिए तीन मॉडल सुझाए
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि तीन महीने में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसी रिपोर्ट से फिल्म सिटी को विकसित करने का मॉडल भी तय हो जाएगा। बता दें कि इसके लिए तीन मॉडल सुझाए गए हैं। पहला पूरी परियोजना का विकास यमुना प्राधिकरण करे। दूसरा, इसे सरकार और प्राधिकरण मिलकर पूरा करें और तीसरा परियोजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाए। इसके अलावा परियोजना की लागत कितनी आएगी, किन-किन मदों पर खर्च होगी, यह सब ब्योरा भी इसी फिजिबिलिटी रिपोर्ट में होगा। शासन ने फिल्म सिटी को विकसित करने की पूरी जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। फिलहाल यमुना प्राधिकरण का जोर इसे रामोजी फिल्म सिटी की तरह ही विकसित करने पर जोर है। प्राधिकरण इसे प्रदेश सरकार के साथ मिलकर विकसित करना चाह रहा है। नए साल में नोएडा एयरपोर्ट पर काम शुरू हो जाएगा। उसी के साथ फिल्म सिटी पर भी काम शुरू कराने की योजना है, ताकि दोनों प्रोजेक्ट एक साथ तैयार हो सकें।
विज्ञापन
यीडा सिटी एरिया में भी होगा थीम पार्क
ग्रेटर नोएडा। मिहिरभोज पार्क की तरह ही यीडा सिटी एरिया में भी थीम पार्क विकसित करने की योजना है। इसके लिए कई कंपनियां यमुना प्राधिकरण के संपर्क में हैं। जल्द ही इन कंपनियों के साथ बैठक होगी। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थीम पार्क विकसित किया जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी आदि विकसित होने के बाद शहर में व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। यीडा सिटी में भी बसावट शुरू होगी। लोगों को पर्यटन के लिए शहर में ऐसी जगहों की जरूरत होगी, जहां वह परिवार के साथ जा सकें। थीम पार्क विकसित करने के लिए प्राधिकरण अगले सप्ताह कंपनियों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक थीम पार्क विकसित करने का निर्णय लिया जाएगा।