फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fifth sero survey started in the district, took 50 samples on the first day

जिले में पांचवां सीरो सर्वे शुरू, पहले दिन 50 नमूने लिए

Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fifth sero survey started in the district, took 50 samples on the first day
New Delhi, Nov. 20 (ANI): A health worker collects swab sample from people for RT-PCR COVID-19 test, amid rising cases of Coronavirus (COVID 19), at Najafgarh in New Delhi on Friday. (ANI Photo) - फोटो : ANI
नोएडा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका और ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों में सीरोलॉजिकल (सीरो) सर्वे कराया जा रहा है। कई जिलों में सर्वे पूरा हो गया है। गौतमबुद्ध नगर में सोमवार से पांचवां सीरो सर्वे शुरू किया गया। पहले दिन 50 से अधिक लोगों के नमूने लिए गए। जनपद में चारों ब्लॉकों में स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस बार हाई रिस्क श्रेणी में मानते हुए बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। सर्वे में 100 नमूने लेने का लक्ष्य है। जेवर, दादरी, बिसरख और दनकौर ब्लॉक में दस टीमें इस कार्य में जुटी हैं। जिनके नमूने लिए जा रहे हैं, उन्हें फोन पर संपर्क साधकर पहले ही सूचित किया जा रहा है। जिन लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं, उनकी कोविड हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन लोगों को पहले कोरोना हो चुका है, ऐसे लोगों के नमूने भी इस बार लिए जा रहे हैं। साथ ही, इस बार 6 से 17 वर्ष के अलावा, 18 से 59 वर्ष तक के वयस्कों और 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी सर्वे में शामिल किया गया है। इस सर्वे के माध्यम से कोविड-19 रोग के प्रति उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन किया जा सकेगा। इससे पहले जून में हुए चौथे सीरो सर्वे के परिणाम में जनपद में 67.7 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed