फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Field manager of a private company died in a road accident

Noida News: सड़क हादसे में निजी कंपनी के फील्ड मैनेजर की मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Field manager of a private company died in a road accident
मृतक रमेश वर्मा। फाइल फोटो 
कटरा बाजार। गौरियाडीहा के पास सोमवार को कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार निजी कंपनी में फील्ड मैनेजर बस्ती निवासी रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे की तरफ आ रही एक कार की टक्कर से बाइक सवार बस्ती जनपद के थाना परसरामपुर के महेवा गांव निवासी रमेश (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें कटरा बाजार सीएचसी भेजा। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रमेश कैसरगंज की निजी कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर तैनात थे। रविवार को छुट्टी पर वह अपने घर बस्ती गए थे। सोमवार सुबह कैसरगंज जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक और कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी की डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद रमेश को तुरंत मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही रमेश की मौत हो गई। घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है। मौके से हेलमेट मिला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद अगर समय से एंबुलेंस पहुंचती, तो घायल युवक की जान बच सकती थी। फोन करने के एक घंटे बाद एंबुलेंस आई, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed