Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fhsgsfd

Noida News: सड़क पर हादसे का नाटक कर कार से उड़ाया आईफोन-17

Tue, 17 Nov 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
fhsgsfd
बोनट पर गिरकर कार रोकी, फिर आईफोन-17 लूटकर फरार -बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हिंडन पुल के पास 31 अक्तूबर की शाम की वारदात
विज्ञापन

-वारदात में महिला व कई युवक शामिल, टक्कर लगने के बहाने रुकवाई कार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक गिरोह ने अनोखे अंदाज में आईफोन-17 प्रो लूटने की वारदात को अंजाम दिया। गिरोह का एक सदस्य पहले कार के सामने आया और टक्कर लगने के बहाने कार रूकवा ली। उसके बाद एक महिला व अन्य व्यक्ति ने कार चालक पर चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित का ध्यान भटकाया। बस तभी एक युवक कार के अंदर रखा आईफोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी निवासी वरेण्य शर्मा ने केस दर्ज कराया है कि 31 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे वो पर्थला से गौड़ सिटी की तरफ आ रहे थे। जब उनकी कार हिंडन पुल पर पहुंची तो तभी एक व्यक्ति कार के सामने आ गया। वो चालक के दूसरी तरफ वाली साइड बोनट पर गिर गया। टक्कर लगने की आशंका पर उन्होंने दूसरी तरफ की खिड़की का शीशा नीचे किया। तभी एक महिला व पुरुष चालक वाली साइड आ गए और टक्कर मारने का आरोप लगाकर चीखना शुरू कर दिया। आरोप है कि तभी दूसरी तरफ से बोनट पर गिरने वाले व्यक्ति ने शीशे ने अंदर हाथ डालकर सीट पर रखा आईफोन-17 प्रो उठाकर भाग निकाला। उनका एक साथी दूसरी तरफ सड़क पर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। मोबाइल लूटने के बाद सभी अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed