{"_id":"69dcf498a0dd7ee6400bc9dc","slug":"fgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92228-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौरैया और अन्य पक्षियों के लिए जीवनदायी पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौरैया और अन्य पक्षियों के लिए जीवनदायी पहल शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो स्थित ग्रीनार्च सोसाइटी के ग्रीनबेल्ट में पक्षियों के संरक्षण को लेकर पानी और दाने की व्यवस्था का अभियान शुरू किया गया है। यह पहल एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ईएमसीटी द्वारा संचालित की जा रही है । इसका नेतृत्व संस्थापक रश्मि पांडेय द्वारा किया जा रहा है ।
रश्मि पांडेय ने कहा कि गौरैया सहित कई छोटे पक्षियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। बढ़ते शहरीकरण, प्राकृतिक आवासों की कमी और भीषण गर्मी के कारण इनके जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की कमी इनके लिए बड़ी समस्या बन जाती है, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वॉटर बाउल लगाए जा रहे हैं और नियमित रूप से दाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पक्षियों को राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।
- पक्षी लगातार कम होते जा रहे हैं, इसलिए हम इंसानों को जानवरों और पक्षियों का ध्यान रखना चाहिए । पक्षियों को गर्मियों में पानी की समस्या नहीं हो , इसके लिए यह मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
- रश्मि पांडेय , एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ईएमसीटी अध्यक्ष