{"_id":"6ab92fd2cc119b97e404763e","slug":"fgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4770836-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला डॉक्टर ने लगाया अभद्रता का आरोप, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला डॉक्टर ने लगाया अभद्रता का आरोप, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने सीएमएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर अभद्रता, अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने 23 सितंबर को सीएमओ को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्टर के मुताबिक, 23 सितंबर को वह करीब 10 बजे कार्यालय कार्य से सीएमएस कार्यालय गई थीं। इसी दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने और अन्य प्रक्रिया के दौरान लिपिक ने उनसे कथित तौर पर अनुचित और अभद्र भाषा में बातचीत की। डॉक्टर का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह के विवाद की शुरुआत नहीं की थी, इसके बावजूद उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। उन्होंने शिकायत में घटना की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, उपस्थिति रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की जांच करने के साथ मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, वरिष्ठ लिपिक ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने डॉक्टर के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच चल रही है।