{"_id":"6abfcc225397b66ad3089e42","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4790951-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 16.15 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 16.15 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दो लोगों से 16.15 लाख रुपये हड़पे
नोएडा। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में सेक्टर-65 और सेक्टर-113 निवासी दो लोगों को निशाना बनाकर कुल 16.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले मामले में सेक्टर-113 निवासी एक शख्स ने शिकायत दी कि वह ऑनलाइन वित्तीय ठगी के शिकार हुए हैं। ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से उन्हें डराने-धमकाने और दूसरे व्यक्ति के रूप में पहचान बताकर झांसे में लिया। इसके बाद उनसे 11.15 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली गई।
दूसरे मामले में सेक्टर-65 निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनके साथ पांच लाख रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने किसी दूसरे व्यक्ति के रूप में पहचान बताकर उन्हें विश्वास में लिया और रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में लेनदेन से जुड़े विवरण व आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।