{"_id":"6ab3db9eaf41b4a4e90db5bc","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4756529-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सामान लेने आए युवक ने दुकान पर बैठी युवती के साथ की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सामान लेने आए युवक ने दुकान पर बैठी युवती के साथ की बदसलूकी
विज्ञापन
- विरोध करने पर युवती और उसके माता-पिता से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में दुकान पर बैठी युवती और उसके माता-पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि दुकान पर सामान लेने आए युवक ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होशियारपुर गांव निवासी राधिका रविवार को अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान पास में मोबाइल की दुकान चलाने वाला चमन उनकी दुकान पर सामान लेने आया। आरोप है कि किसी बात को लेकर चमन ने राधिका के साथ बदसलूकी और मारपीट की। राधिका ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद दोनों आरोपी से बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि चमन ने अपने भाई विकास के साथ मिलकर राधिका के माता-पिता के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद राधिका ने सेक्टर-49 थाना में शिकायत दी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।