फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: सेक्टर-19 में नाली पर अतिक्रमण करने वाले 52 मकानों को नोटिस

Wed, 22 Jul 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
fgsd
सेक्टर-19 में नाली पर अतिक्रमण करने वाले 52 मकानों को नोटिस
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-पिछले दिनों बारिश में हुआ था जलभराव, एसीईओ ने निरीक्षण कर नाली सफाई के दिए थे निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बारिश में सेक्टर-19 में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण घरों के सामने की नाली गहराई से साफ करवा रहा है। पिछले दिनों सेक्टर का एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने निरीक्षण कर सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन सेक्टर में बहुत से घरों के सामने नाली को ढकने के लिए स्थायी या अस्थायी निर्माण किया गया है। प्राधिकरण ने ऐसे 52 मकानों को चिह्नित नोटिस जारी किया है। इन जारी नोटिस में 2 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है।

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टर-19 के ए, बी और सी ब्लॉक में अधिकतर घरों के बाहर नाली पर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है। इससे बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जीएम ने स्पष्ट किया कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया और जलभराव या कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्लॉट आवंटी की होगी। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटा लिया गया है, वहां नालियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। लक्ष्य यह है कि जलनिकासी के सभी अवरोधों को दूर किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed